Home छत्तीसगढ़ हाथी के हमले में बाइक सवार की मौत से फूटा ग्रामीणों का...

हाथी के हमले में बाइक सवार की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पोड़ी मोड़ पर लगाया चक्काजाम

0
36

सूरजपुर: जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सरहरि गांव में जंगली हाथी के हमले में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पोड़ी मोड़ पर सड़क जाम कर भारी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

बाजार से लौटते वक्त हुआ था हमला जानकारी के मुताबिक, बीते शाम दो लोग मोटरसाइकिल से बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सरहरि के पास अचानक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा।

वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी, मौके पर पुलिस मौजूद हादसे के बाद से इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। ग्रामीण वन विभाग की कार्यशैली और हाथियों की निगरानी में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पोड़ी मोड़ पर धरने पर बैठ गए हैं। चक्काजाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन अमला मौके पर पहुंच गया है। प्रशासनिक अधिकारी आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने और सड़क से जाम हटाने की समझाइश देने में जुटे हुए हैं।

error: Content is protected !!