Home KORBA लोन दिलाया,बंद कराने के नाम पर लाखों की ठगी,बजाज फाइनेंस कर्मचारी पर...

लोन दिलाया,बंद कराने के नाम पर लाखों की ठगी,बजाज फाइनेंस कर्मचारी पर तीन मामलों में आरोप, दस्तावेजों के दुरुपयोग की भी शिकायत

0
6

 

 

 

बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी शशांक सिंह पर लोगों को लोन दिलाने के बाद किस्त और लोन बंद कराने की रकम अपने खाते में जमा कराने तथा कंपनी में राशि जमा नहीं करने के आरोप लगे हैं। अब तक तीन मामलों में करीब लगभग 10नलाख रुपये की ठगी की शिकायत सामने आई है।

 

आरोपी पर आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों का दुरुपयोग कर पीड़ितों के नाम पर दूसरे ऋण पास कराने और उनसे खरीदा सामान अपने पास रखने का भी आरोप है।

 

बालको क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत में बताया कि शशांक ने लोन की किस्त या खाता बंद कराने के नाम पर करीब दो लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए, लेकिन राशि लोन खाते में जमा नहीं की।

 

इस शिकायत पर बालको पुलिस ने उसके खिलाफ अमानत में खयानत का अपराध दर्ज किया है।

 

इसी तरह बजरंग चौक राताखार निवासी संदीप सिंह, जो दीनदयाल मार्केट, पावर हाउस रोड में जूस सेंटर चलाते हैं, ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। संदीप के अनुसार उन्होंने जुलाई 2025 में बजाज फाइनेंस से 5,49,856 रुपये का ऋण लिया था। मासिक किस्त 14,164 रुपये और अवधि 63 महीने निर्धारित थी

 

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया की महिला की शिकायत पर बालको थाना में अपराध दर्ज होने के बाद से शशांक फरार है और उसके दिल्ली में छिपे होने की जानकारी मिली है। बताया गया है कि वह एसईसीएल के एक सेवानिवृत्त विपिन सिंह कर्मचारी का पुत्र है।