*रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल* में को एक मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया।
*क्या है मामला*
मृतक की पहचान *55 वर्षीय नारद लहरे* के रूप में हुई है। वह *सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भिखामपुरा गांव* का रहने वाला था और *पीलिया से पीड़ित* होकर अस्पताल में भर्ती था।
जानकारी के अनुसार नारद लहरे ने *गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर लगी जाली* में अपनी *फुल पैंट से फंदा बनाकर* फांसी लगा ली। सुबह स्टाफ की नजर शव पर पड़ी तो तुरंत इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी गई।
*पुलिस जांच शुरू*
*अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर चक्रधर नगर थाना पुलिस* मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों से पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।






