ग्रैंड एसी एन न्यूज कोरबा/कांग्रेस के वरिष्ठ नेता समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन हो गया । पिछले कुछ दिनों से हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था
लगभग 68 वर्षीय सत्येंद्र वासन कोरबा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष समेत पार्टी के तमाम पदों पर रहकर निष्ठा के साथ पार्टी को अपनी सेवाएं दे रहे थे। समाज सेवा के क्षेत्र में भी सत्येंद्र वासन जाने माने चेहरा थे। मृदुभाषी और मिलनसार सत्येंद्र वासन के निधन की खबर आम होते ही कांग्रेसियों समेत उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।





