छत्तीसगढ़ में बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा रोड पर बना पुल अचानक 2 हिस्सों में टूट गया। इस दौरान पुल से गुजर रही एक यात्री बस वहीं फंस गई। घटना रविवार शाम 5 बजे की है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस का अगला हिस्सा टूटे हुए स्लैब के किनारे अटक गया था, जिससे बस नदी में गिरने से बाल-बाल बच गई।
जानकारी के मुताबिक, बांसाझाल स्थित यह पुल 35 साल पुराना था और जर्जर हालत में था, बारिश के बाद इसकी स्थिति और खराब हो गई थी।
बिलासपुर-जबलपुर निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-45 पर बना है। यह सड़क 510 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही है। सड़क पर भी कई जगह दरारें हैं।
पुल टूटने से पेंड्रा, गौरेला, अमरकंटक के साथ-साथ मध्य प्रदेश के जबलपुर, शहडोल और छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ से सीधा संपर्क टूट गया है। बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर आवागमन बंद करा दिया गया है। प्रशासन ने कई रूट डायवर्ट कर दिए हैं।
पुल टूटने के बाद वैकल्पिक मार्ग
बिलासपुर → कोटा → बेलगहना → कोंचरा
खोंगसरा →
मरही माता → गोरखेड़ा तिराहा
←
गोरखेड़ा तिराहा से दो मार्ग
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमरकंटक रूट
केवची →
आमाडोब →
कबीर चबूतरा →
अमरकंटक
पुल टूटने से इन क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित
बांसाझाल पुल टूटने का असर
सीधा संपर्क प्रभावित
पेंड्रा
गौरेला
मरवाही
अमरकंटक






