
कोरबा के प्रतिष्ठित नागरिक और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले डीडीएम पब्लिक स्कूल के संचालक कमल नारायण सिंह का जन्मदिन स्कूल परिसर में मनाया गया। इस अवसर पर के एन सिंह ने जैसे ही केक काटा तो विद्यार्थियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ और दीर्घ जीवन की शुभकामनाएं दी
डीएम पब्लिक स्कूल कोरबा में शनिवार को विशेष चहल पहल थी , बच्चे कतारबद्ध होकर स्कूल के डायरेक्टर अमर नारायण सिंह द्वारा दी जाने वाली नसीहत श्रवण कर रहे थे. कमल नारायण सिंह के सुपुत्र अमर नारायण सिंह ने अपने पिता के जन्म दिवस की जानकारी भी बच्चों को दी. चूंकि सिंह परिवार में पिछले दिनों एक दुखद घटना घटी थी इसलिए इस वर्ष के एन सिंह के जन्मदिवस पर शाला परिसर में विशेष आयोजन नहीं किया गया। बावजूद इसके स्कूल स्टाफ के अनुरोध पर के एन सिंह ने ग्रैंड एसी एन न्यूज़ संपादक और प्रेस क्लब संरक्षक कमलेश यादव अमर नारायण सिंह भारत विकास परिषद के पदाधिकारी विष्णु शंकर मिश्रा स्कूल प्रिंसिपल अशोक कुमार और अन्य लोगों के साथ केक काटकर सबकी बधाई स्वीकार किया





