Home KORBA अंतरराज्यीय बैंक सेंधमारी गिरोह का पर्दाफाश,यूनियन बैंक दीपका में सेंधमारी का प्रयास,...

अंतरराज्यीय बैंक सेंधमारी गिरोह का पर्दाफाश,यूनियन बैंक दीपका में सेंधमारी का प्रयास, हरियाणा से 2 आरोपी गिरफ्तार*   *घटना में प्रयुक्त टोयोटा हाइराइडर कार जप्त

0
6

*कोरबा पुलिस* ने संगठित अपराधों पर कार्रवाई करते हुए एक *अंतरराज्यीय बैंक सेंधमारी गिरोह* का पर्दाफाश किया है। *थाना दीपका पुलिस* ने *यूनियन बैंक, प्रगतिनगर दीपका* में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास करने वाले गिरोह के *2 आरोपियों को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार* किया है।

*क्या था मामला*

*04 जून 2026* को यूनियन बैंक, प्रगतिनगर दीपका के शाखा प्रबंधक ने थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि बीती रात अज्ञात लोगों ने बैंक के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश करने और चोरी का प्रयास किया।

*इस तरह पकड़े गए आरोपी*

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक कोरबा* के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक* के मार्गदर्शन में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और सतत जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

लगातार पीछा करने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को *रोहतक, हरियाणा* से दबोच लिया।

*कार भी हुई जप्त*

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त *टोयोटा हाइराइडर कार क्रमांक CG 12 AY 6504* को भी जप्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों को *ट्रांजिट रिमांड* पर थाना दीपका लाया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें *न्यायिक रिमांड* पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

*पुलिस अधीक्षक का बयान*

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और संगठित अपराधों पर कठोर कार्रवाई के लिए जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्रों में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह सफलता मिली है।

*कोरबा पुलिस की अपील*

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की *संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति* की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना, चौकी या *डायल-112* पर दें।