Home छत्तीसगढ़ सड़क हादसे के आरोपी शिक्षा विभाग के बाबू पर बड़ा एक्शन, सहायक...

सड़क हादसे के आरोपी शिक्षा विभाग के बाबू पर बड़ा एक्शन, सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रद्युम्न तिवारी निलंबित

0
7

पेंड्रा। सड़क हादसे के मामले में जेल भेजे गए शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रद्युम्न तिवारी पर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 48 घंटे से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने निलंबन आदेश जारी किया है। आरोपी कर्मचारी DIET पेंड्रा में पदस्थ था।

स्कॉर्पियो की टक्कर से बुजुर्ग की हुई थी मौत

मामला 20 जून को हुए सड़क हादसे से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। हादसे में कई महिलाएं और बच्चे भी घायल हुए थे।

घटना के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए प्रद्युम्न तिवारी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें 13 जुलाई से न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

48 घंटे से ज्यादा जेल में रहने पर निलंबन

शिक्षा विभाग के अनुसार, कर्मचारी के 48 घंटे से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहने की स्थिति में सेवा नियमों के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है।