Home KORBA अटल जी की प्रतिमा में भ्रष्टाचार का आरोप, तांबे की जगह सीमेंट-पेंट...

अटल जी की प्रतिमा में भ्रष्टाचार का आरोप, तांबे की जगह सीमेंट-पेंट से बनाई मूर्ति,बारिश में खुली पोल, 14 लाख की लागत वाली प्रतिमा पर उठे सवाल*   *भाजपा जिलाध्यक्ष ने की जांच और कार्रवाई की मांग

0
6

 

देश के पूर्व प्रधानमंत्री *भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी* के नाम पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। *कटघोरा नगर के अटल परिसर* में स्थापित की गई अटल जी की प्रतिमा को लेकर गंभीर अनियमितता सामने आई है।

 

आरोप है कि *14 लाख रुपये* की लागत से स्थापित की जाने वाली यह प्रतिमा *तांबे की जगह सीमेंट* से बनाकर उस पर *तांबे जैसा दिखने वाला पेंट* कर दिया गया।

 

*बारिश में खुली पोल*

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद प्रतिमा का रंग उखड़ने लगा। इसके बाद पता चला कि मूर्ति तांबे की नहीं बल्कि सीमेंट की है और उसे महज पेंट से तांबे जैसा दिखाया गया है। इसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

 

*नगर पालिका अध्यक्ष पर उठे सवाल*

इस पूरे मामले में *कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल* पर सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी *DMF मद में गड़बड़ी* के मामले में राज जायसवाल का नाम सामने आ चुका है।

 

*भाजपा जिलाध्यक्ष ने मांगी जांच*

इस गंभीर लापरवाही को लेकर *भाजपा जिलाध्यक्ष* ने मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी के नाम पर इस तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

*क्या था प्रस्ताव?*

नगर पालिका द्वारा अटल परिसर में अटल जी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए *14 लाख रुपये* का प्रावधान किया गया था। प्रस्ताव में तांबे की प्रतिमा स्थापित करने की बात कही गई थी, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और निकली।