Home KORBA कटघोरा में 15 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन सफल, गहरे कुएं से सुरक्षित...

कटघोरा में 15 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन सफल, गहरे कुएं से सुरक्षित निकाला गया भालू,JCB से ढलान और बांस की सीढ़ी बनाकर दी जान बचाने की नई राह

0
11

 

 

 

*कटघोरा वन मंडल* के *केंदई वन परिक्षेत्र* अंतर्गत *छिंदिया गांव* में गहरे कुएं में गिरे एक *विशालकाय भालू* को 15 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 

*कुएं में फंसा था भालू*

ग्रामीणों ने मंगलवार को सुबह कुएं में भालू को गिरा हुआ देखा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। भालू कुएं की गहराई में फंसा हुआ था और बाहर निकलने में असमर्थ था।

 

*JCB और बांस की सीढ़ी से बना रास्ता*

भालू को बचाने के लिए वन विभाग ने प्लान बनाया। *JCB की मदद से कुएं में ढलान* बनाई गई और साथ ही *बांस की सीढ़ी* लगाई गई ताकि भालू आसानी से ऊपर चढ़ सके।

 

वन अमला, रेस्क्यू टीम और ग्रामीण रातभर डटे रहे। आखिरकार देर रात *9:30 बजे* भालू खुद सीढ़ी के सहारे कुएं से बाहर निकला और सीधे जंगल की ओर चला गया।

 

*वन विभाग की अपील*

इस सफल रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि गांवों और खेतों में स्थित *खुले कुओं पर मजबूत मुंडेर* बनवाएं। ताकि जंगली जानवरों के गिरने की घटनाओं को रोका जा सके।

 

वन विभाग के अधिकारियों ने रेस्क्यू टीम और ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की।