Home KORBA गड्ढों में खो गई बांगो पोड़ी सड़क ,पूर्व उपाध्यक्ष ने प्रशासन से लगाई...

गड्ढों में खो गई बांगो पोड़ी सड़क ,पूर्व उपाध्यक्ष ने प्रशासन से लगाई गुहार ,देखिए सड़क की हालत

0
9

Screenshot 2026 07 29 14 16 38 09 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

IMG 20260729 WA0110 IMG 20260729 WA0109

 

 

कोरबा किस बांगो तक पहुंचाने के लिए एक सड़क का निर्माण कुछ माह पूर्व सिंचाई विभाग के जरिए कराया गया था अब यह सड़क गड्ढों में खो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े पोड़ी से बांगो वाली सड़क पर आपको यदि जाना है तो हड्डी रोग विशेषज्ञ से सलाह लेकर आ जाएइगा वरना आपका अस्पताल में भर्ती होना तय है।

 

पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने बताया कि इस सड़क के निर्माण की राशि के लिए उन्होंने बड़ा प्रयत्न किया राशि स्वीकृत हुई लेकिन निर्माण एजेंसी सिंचाई विभाग को बना दिया गया सिंचाई विभाग ने ऐसी गुणवत्ता हीन सड़क बनवाई जो अब सड़क नहीं बल्कि गड्ढा बन गई है।

 

सर्वजीत सिंह ने कोरबा कलेक्टर को पत्र लिखकर बताया है कि इसी सड़क से बांगो बांध के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा लगभग एक दर्जन गांवों के लोग आवा गमन करते हैं। उन्होंने मांग की है कि इससे पहले की लोग सड़क पर उतर आए इस सड़क को दुरुस्त करवा दिया जाए