Home KORBA भरे बाजार में निकला कोबरा : करेले के बीच से निकलर खरीद...

भरे बाजार में निकला कोबरा : करेले के बीच से निकलर खरीद रहे युवक को काटा

0
34

IMG 20260729 WA0055 IMG 20260729 WA0054 1785307725

बिलासपुर के नेहरू नगर स्थित गणेश चौक साप्ताहिक बाजार में करेला खरीद रहे एक युवक को करेलों के बीच छिपे कोबरा सांप ने डस लिया। घटना के बाद बाजार में भगदड़ मच गई।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीद रहे एक युवक को करेलों के बीच छिपे कोबरा सांप ने डस लिया। घटना के बाद बाजार में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

 

 

कोबरा निकलते ही बाजार में मची अफरा-तफरी

मिली जानकारी के अनुसार, घटना नेहरू नगर के गणेश चौक स्थित साप्ताहिक बाजार की है। युवक सब्जी खरीदने के दौरान करेला उठा रहा था, तभी करेलों के बीच छिपे बैठे कोबरा ने उसे डस लिया। सांप के काटते ही युवक दर्द से चीख पड़ा, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

 

 

 

घायल युवक का इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। बाजार में सांप निकलने की खबर फैलते ही लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

 

करैत के डंसने के बाद इलाज में देरी बनी मौत की वजह

वहीं 10 जुलाई को जशपुर जिले में अंधविश्वास एक बार फिर मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ गया। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दीवानपुर में करैत सांप के डंसने से चार वर्षीय कार्तिक मांझी की मौत हो गई। सबसे दुखद पहलू यह रहा कि परिजन बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के भरोसे रहे। इलाज में हुई करीब तीन घंटे की देरी ने बच्चे की जान ले ली।

 

 

अस्पताल की जगह झाड़-फूंक पर भरोसा

जानकारी के अनुसार, गुरुवार 9 जुलाई शाम कार्तिक अपने भाई के साथ घर में जमीन पर सो रहा था। इसी दौरान करैत सांप ने उसे डंस लिया। परिजनों ने प्राथमिक उपचार या अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने का फैसला किया। इस दौरान बच्चे की तबीयत लगातार बिगड़ती रही। जब उसे पत्थलगांव सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

डॉक्टर बोले- समय पर इलाज जरूरी

सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. जेम्स मिज ने बताया कि बच्चे को काफी देर बाद अस्पताल लाया गया। तब तक सांप का जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। उन्होंने कहा कि अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है और सर्पदंश के हर मामले में बिना देरी किए मरीज को अस्पताल लाना चाहिए।

 

पुलिस की लोगों से अपील

एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने लोगों से बरसात के मौसम में सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि, जमीन पर सोने से बचें और यदि किसी को सांप काट ले तो अंधविश्वास या झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचें

error: Content is protected !!