Home KORBA छुरी कला एकलव्य विद्यालय में छात्रों का हंगामा, विधायक और जिला पंचायत...

छुरी कला एकलव्य विद्यालय में छात्रों का हंगामा, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी घेरी,एक्सपायरी खाना, दूषित पानी और कीड़े मिलने से फूटा गुस्सा, प्राचार्य को हटाने की मांग

0
11

IMG 20260727 WA0114 IMG 20260727 WA0110 IMG 20260727 WA0113 IMG 20260727 WA0111 IMG 20260727 WA0112

 

 

कोरबा जिले के *छुरी कला स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय* में गुरुवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। खराब भोजन, दूषित पानी और बदइंतजामी से परेशान छात्रों ने *कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल* और *जिला पंचायत अध्यक्ष* की गाड़ी घेरकर जमकर नारेबाजी की।

 

*थाली में कीड़े, बांटी गई एक्सपायरी दवाइयां*

आंदोलन कर रहे छात्रों ने विधायक के सामने अपनी आपबीती सुनाई। छात्रों का आरोप है कि उन्हें *थाली में रेंगते हुए कीड़े मिल रहे हैं*। साथ ही *एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ और दवाइयां* भी बांटी जा रही हैं।

 

छात्रों ने बताया कि *दूषित भोजन और गंदे पानी* के कारण कई बच्चे *खाज-खुजली और पेट की बीमारियों* से पीड़ित हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ।

 

*प्राचार्य को हटाने की मांग*

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने *प्राचार्य डॉ. अहमद खान* को हटाने की मांग की। उनका कहना था कि स्कूल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

 

*विधायक ने दिए जांच के निर्देश*

मौके पर पहुंचे *कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल* ने छात्रों की बातें सुनीं। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए *सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग* को तत्काल जांच के निर्देश दिए।

 

विधायक ने कहा कि दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और बच्चों को बेहतर भोजन व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

फिलहाल विद्यालय में तनाव का माहौल है। प्रशासन की टीम जांच में जुट गई है।