Home छत्तीसगढ़ स्कूल खुलते ही शराबी शिक्षक का वीडियो वायरल, नशे में धुत हेडमास्टर...

स्कूल खुलते ही शराबी शिक्षक का वीडियो वायरल, नशे में धुत हेडमास्टर पर उठे सवाल

0
4

सूरजपुर। जिले में स्कूल खुलने के साथ ही एक शिक्षक की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह गाली-गलौज करते हुए जमीन पर पड़ा नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो रामानुजनगर विकासखंड के शाल्ही गांव स्थित खोरखोरीपारा प्राथमिक शाला का है। वीडियो में प्राथमिक शाला के हेडमास्टर हरिनंदन सिंह के नशे की हालत में होने का दावा किया जा रहा है।

नशे में जमीन पर पड़े दिखे हेडमास्टर

वायरल वीडियो में कथित तौर पर हेडमास्टर जमीन पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और आसपास मौजूद लोगों से गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

मामले की जांच की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि शिक्षक बच्चों के लिए आदर्श होते हैं, ऐसे में विद्यालय परिसर से जुड़ा इस तरह का मामला गंभीर है।

हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। शिक्षा विभाग द्वारा मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।