Home Astrology कोरबा में बढ़ी हुए क्राइम की घटनाओं को लेकर कैबिनेट में हुई...

कोरबा में बढ़ी हुए क्राइम की घटनाओं को लेकर कैबिनेट में हुई है चर्चा, मुख्यमंत्री लेंगे उचित निर्णय : लखन लाल देवांगन,कोरबा में हत्या, लूट और मारपीट की लगातार घटनाओं की चर्चा कैबिनेट तक, देखिये क्या कहा मंत्री लखनलाल देवांगन नें

0
10

Screenshot 2026 07 11 11 58 55 43 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

कोरबा। शांत सांझे जाने वाले कोरबा में क्राइम की घटनाओं में बेतहाशा इजाफा हुआ है. हाल फिलहाल में जघन्य हत्याकांड से लेकर, गाड़ी से कुचलकर हत्या कर देना और दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदातें हुई हैं. जिसने सबका ध्यान अपनी और खींचा है. शुक्रवार को एक कार्यक्रम में इन घटनाओं के प्रश्न पर कोरबा शहर के विधायक और प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि कोरबा में बढ़ते क्राइम की घटनाओं की चर्चा कैबिनेट की मीटिंग में भी हुई है. जिसे लेकर सभी चिंतित हैं. मुख्यमंत्री तक बात पहुंच चुकी है. वह जल्द ही उचित निर्णय लेंगे.

 

मंत्री ने कहा न सिर्फ सीएम बल्कि वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा :

क्राइम की बढ़ी हुई घटनाओं को लेकर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि इस संबंध में कोरबा की जो घटनाएं हुई है. उडपर कैबिनेट में भी बात हुई है. मुख्यमंत्री से भी बात हुई है, इसके अलावा हमारे संगठन के जो वरिष्ठजन हैं. उनसे भी इस संबंध बात हुई है. निश्चित तौर पर सारे लोग इस बात को लेकर गंभीर हैं कि यहां घटनाक्रम बढ़ रहे हैं. इसे लेकर सभी लोग चिंतित भी हैं. निश्चित तौर पर आने वाले समय में ऐसी घटनाएं ना हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे.

 

कमजोर नहीं कहूंगा लेकिन निर्णय होगा :

पुलिसिंग पर सवाल और लगातार वारदातों के प्रश्न पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि पुलिसिंग को कमजोर तो नहीं बोला जा सकता. बाकी यह सभी विषयबमुख्यमंत्री के संज्ञान में या आ चुका है और मुख्यमंत्री जल्द ही उचित निर्णय लेंगे. निश्चित तौर पर कोरबा में इस तरह के जो हादसे हो रहे हैं, घटनाएं हो रही हैं. वह ना हो सभी लोग चाहते हैं. सभी सुख और शांति के साथ समृद्धि के साथ रहें. ऐसा हम लोगों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है.