Home Astrology नशे में टल्ली हुए हेड मास्टर साहब : स्कूल परिसर में ही...

नशे में टल्ली हुए हेड मास्टर साहब : स्कूल परिसर में ही करने लगे लोटम लोट, वीडियो बनाने वालों को कैसे धमकाया, देखिए

0
1

The headmaster dead drunk 1783582512

रामानुजनगर ब्लॉक के शाल्ही गांव स्थित खोरखोरीपारा प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर का नशे की हालत में वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही सूरजपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रामानुजनगर ब्लॉक के शाल्ही गांव स्थित खोरखोरीपारा प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर का कथित तौर पर नशे की हालत में वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

वायरल वीडियो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल

वायरल वीडियो में हेडमास्टर हरिनंदन सिंह कथित रूप से शराब के नशे में जमीन पर पड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनके द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल और गाली-गलौज किए जाने का भी दावा किया जा रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और शिक्षक के आचरण पर सवाल उठ रहे हैं।वायरल वीडियो

 

 

 

कार्रवाई की उठी मांग

ग्रामीणों और अभिभावकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की नजर शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।