
अंबिकापुर के खरसिया रोड पर बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से ट्रक में भीषण आग लग गई। दमकल की टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया।
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लगातार हो रही बारिश और गरज-चमक के बीच एक बार फिर आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला। अंबिकापुर के खरसिया रोड पर आकाशीय बिजली गिरने से एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ट्रक आग की लपटों से घिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि दमकल विभाग की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।
ट्रक से उठने लगीं आग की तेज लपटें
अंबिकापुर के खरसिया रोड पर बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक ट्रक में भीषण आग लग गई। बिजली गिरते ही ट्रक से आग की तेज लपटें उठने लगीं और कुछ ही देर में पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंची दमकल की टीम
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि, समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे किसी बड़े हादसे से बचाव हो गया। बताया जा रहा है कि, घटना के समय इलाके में तेज बारिश के साथ लगातार गरज-चमक हो रही थी





