
छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित मुख्य मार्ग पर ओवर ब्रिज के नीचे चबूतरे पर एक व्यक्ति की डेड बॉडी मिली है. बताया गया कि वह हमाल का काम करता था. एक दूसरे हमाल के द्वारा ही उसकी हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई है. ओवर ब्रिज के चबूतरे पर मृतक मिला है. उसके शरीर पर चोट के निशान देखे गए हैं. इस घटना ने आसपास के लोगों को हैरान कर दिया. कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर पुलिस की टीम यहां पहुंची और औपचारिक कार्रवाई की. पुलिस ने मर्ग कायम करने के साथ मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि आगे की जांच पड़ताल के बाद घटना के वास्तविक वजह का खुलासा हो सकेगा.




