Home Astrology छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर आईं, टला बड़ा हादसा,कोटमी...

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर आईं, टला बड़ा हादसा,कोटमी सोनार के पास रेलवे की बड़ी लापरवाही उजागर, यात्रियों से भरी थी ट्रेन, इसी साल बिलासपुर में भी हो चुका हादसा, देखिये वीडियो

0
7

IMG 20260628 WA0117 IMG 20260628 WA0116

 

 

रेलवे की बड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। कोटमी सोनार स्टेशन के पास छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी एक ही पटरी पर आमने-सामने आ गईं। गनीमत रही कि समय रहते दोनों ट्रेनों को रोक लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

 

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस यात्रियों से खचाखच भरी थी। सिग्नल या पॉइंट की गड़बड़ी के चलते दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गईं। लोको पायलट की सूझबूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेनों को रोका गया।

 

घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसा टलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

 

गौरतलब है कि इसी साल बिलासपुर के समीप भी ट्रेन दुर्घटना हो चुकी है। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

 

यात्रियों का कहना है कि रेलवे को सिग्नल सिस्टम और ट्रैक मेंटेनेंस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। एक छोटी सी चूक सैकड़ों जिंदगियां ले सकती है।