Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर ब्रेकिंग: शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

बिलासपुर ब्रेकिंग: शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

0
6

बिलासपुर। कोटा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त बाइक की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान घुरू अमेरी निवासी ओमप्रकाश यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गनियारी शराब भट्ठी के पास से मोटरसाइकिल चोरी हुई थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।