जनरल स्टोर संचालक के पास एक व्यक्ति पहुंचता है और बताता है कि उसके पास सोने की माला है जिसे वह बेचना चाहता है। व्यापारी लालच में आ जाता है और पत्नी के गहने गिरवी रख वह गोल्ड लोन लेकर सोने की माला 3 लाख 5 हजार में खरीद लेता है।
माला बेचने वाला व्यक्ति वहां से निकल जाता है तब जनरल स्टोर संचालक सोनार के यहां जाकर माला की जांच कराता है तो पता चलता है की माला पूरी तरह नकली है। ठग मोबाइल बंद कर फरार हो लिया है।यह घटना बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में घटित हुई


