
अंबिकापुर प्रवास के दौरान कटघोरा पहुंचे भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
पत्रकारों से चर्चा में विधायक यादव ने कहा, “भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बनता जा रहा है। जिंदा जलाने जैसी घटनाओं से पूरा प्रदेश सहमा हुआ है। सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम है।”
उन्होंने राहुल गांधी के मंत्र को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा सच की और समाज के सबसे निचले तबके के लोगों की आवाज बनेगी।
विधायक ने ऐलान किया कि कांग्रेस अब जल, जंगल, जमीन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरेगी। पूरे प्रदेश में जन आंदोलन चलाया जाएगा।




