

दो युवक पानी टंकी पर चढ़कर अपने साथ हुए अन्याय का विरोध कर रहे हैं उनका कथन है कि यदि उनके साथ न्याय नहीं हुआ तो वह अपने प्राण दे देंगे
कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम नेवसा निवासी मोहम्मद रफीक और दीपेश निर्मलकर पानी की ऊंची टंकी पर चढ़कर न्याय की मांग कर रहे हैं. उनका आरोप है की हरदी बाजार पुलिस चौकी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्दांत व्यवहार किया,उनको बुरी तरह पीटा गया। साथ ही उनसे जमानत के नाम पर साढ़े 23 हजार रुपए भी ले लिए गए. पानी टंकी पर चढ़ने से पूर्व दोनों युवकों ने वीडियो बनवाया जिसमें उन्होंने अपनी आप बीती सुनाई है




