*बेमेतरा ब्रेकिंग: ढाबा में घुसकर संचालक से मारपीट, तोड़फोड़ कर मचाया उत्पात*
*CCTV में कैद हुई बदमाशों की करतूत, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा*

बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम बैजी स्थित भवानी ढाबा में बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने ढाबे में घुसकर संचालक भावेश राजपूत के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं, ढाबे में तोड़फोड़ कर सामान को भी नुकसान पहुंचाया।
पूरी घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ढाबा संचालक भावेश राजपूत की शिकायत पर पुलिस तुरंत एक्शन में आई।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।




