
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव तहसील के ग्राम शिवपुर और गाला में शासकीय भूमि एवं नदी क्षेत्र पर कथित अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। नापजोख के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आरोप है कि खसरा नंबर 656 और 657 की शासकीय भूमि पर मिट्टी पाटकर खेत बनाया जा रहा है। – ग्रामीणों का कहना है कि इससे नदी का स्वरूप, सार्वजनिक रास्ता और मरघट स्थल प्रभावित हो रहे हैं। उनका दावा है कि यह स्थान वर्षों से अंतिम संस्कार और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए उपयोग में लाया जाता रहा है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल राजस्व विभाग द्वारा नापजोख और जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




