Home Astrology बुधवारी बाजार में देर रात भीषण आग, कई दुकानें खाक,रेलवे स्टेशन गेट...

बुधवारी बाजार में देर रात भीषण आग, कई दुकानें खाक,रेलवे स्टेशन गेट के पास साइकिल दुकान से फैली लपटें, लाखों के नुकसान की आशंका,देखिए वीडियो

0
13

*बिलासपुर ब्रेकिंग: बुधवारी बाजार में देर रात भीषण आग, कई दुकानें खाक*

*रेलवे स्टेशन गेट के पास साइकिल दुकान से फैली लपटें, लाखों के नुकसान की आशंका*

Screenshot 2026 06 05 08 40 32 25 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

 

 

बुधवारी बाजार में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। रेलवे स्टेशन गेट के पास स्थित एक साइकिल दुकान से आग की शुरुआत हुई, जो देखते ही देखते कई दुकानों तक फैल गई।

 

सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम आग बुझाने में जुटी रही। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कई दुकानें जलकर खाक हो चुकी थीं।

 

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।