
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन लोगों का आवास निर्मित हो रहा है उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है हितग्राहियों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर अपना घर तोड़कर उसे बनवाना शुरू कर दिया है लेकिन योजना की किस्त उन्हें नहीं मिल पाने के कारण वे अधर में फंस गए हैं। कांग्रेस के पार्षदों ने भी ऐसे हितग्राहियों का समर्थन करते हुए कहा है कि यदि इन्हें किस्त नहीं दी गई तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा
नगर पालिका निगम कोरबा क्षेत्र में जिन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना था वह नहीं मिल रहा है। हितग्राहियों ने बताया कि उनका झोपड़ा तुड़वाकर वहां योजना के तहत आवास बनाने की स्वीकृति प्राप्त हुई काम शुरू कर दिया गया लेकिन निर्धारित नियम के तहत उन्हें राशि प्रदान नहीं की जा रही है।
हितग्राहियों ने बताया कि पहले तो उन्होंने अपना पुराना घर तोड़ा और अब किसी तरह ब्याज पर पैसे लेकर घर का निर्माण शुरू कराया आधे से अधिक निर्माण होने पर भी उन्हें योजना की राशि नहीं दी जा रही है। अब वे लोग फंस गए हैं। ना घर है और ना उधारी ली गई राशि जमा करने के लिए उनके पास पैसे हैं तो आगे निर्माण कैसे करें
कोरबा शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर पार्षद रवि चंदेल सुखसागर निर्मलकर और अन्य लोगों के नेतृत्व में कई वार्ड के हितग्राही नगर निगम कार्यालय साकेत पहुंचे यहां उन्होंने आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हें वाकिफ कराया
मुकेश राठौर ने बताया की आवास योजना के तहत पैसा ना मिल पाने के कारण आवास का कार्य रुक गया है बरसात सर पर है ऐसी दशा में हितग्राही कहां जाएं यह उनकी समझ में नहीं आ रहा है
मुकेश राठौर ने बताया कि लोग कर्ज में डूब गए हैं यदि उनके साथ न्याय नहीं हुआ तो साकेत के गेट के सामने हम सब धरने पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे




