
एसईसीएल कोरबा के मुड़ापार स्थित मुख्य अस्पताल के पास संचालित साप्ताहिक बाजार में गुरुवार को कचरे के ढेर में अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने 3 दुकानों को चपेट में ले लिया और देखते ही देखते दुकानें धू-धू कर जलने लगीं।
सूचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मानिकपुर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। आग से तीनों दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।




