Home छत्तीसगढ़ तेन्दुपत्ता से भरा आईसर ट्रक बिजली तार की चपेट में आया, धू-धू...

तेन्दुपत्ता से भरा आईसर ट्रक बिजली तार की चपेट में आया, धू-धू कर जलकर राख

0
38

कवर्धा जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत बोड़ला के दैहान के पास शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। तेन्दुपत्ता से भरा एक आईसर ट्रक अचानक बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा। ट्रक में भरा तेन्दुपत्ता भी जलकर राख हो गया।
बताया जा रहा है कि आईसर ट्रक भोंदा कला से तेन्दुपत्ता लेकर बोड़ला गोदाम की ओर जा रहा था। इसी दौरान दैहान के पास ऊपर से गुजर रहे बिजली तार की चपेट में आने से हादसा हो गया। घटना के दौरान ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

error: Content is protected !!