Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में दर्दनाक घटना: पति की मौत के दो दिन बाद पत्नी...

बिलासपुर में दर्दनाक घटना: पति की मौत के दो दिन बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

0
51

बिलासपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति की मौत के सदमे से उबर नहीं पाई पत्नी ने भी आत्मघाती कदम उठाते हुए फांसी लगाकर जान दे दी। दो दिनों के भीतर एक ही घर से दो अर्थियां उठने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार मामला गोपालपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि रामनारायण केवट की दो दिन पहले पानी के पंप से करंट लगने के कारण मौत हो गई थी। पति की अचानक मौत के बाद उनकी पत्नी सुनीता केवट गहरे सदमे में थीं।

देर रात उठाया आत्मघाती कदम

परिजनों के मुताबिक, पति की मौत के बाद से सुनीता काफी परेशान और गुमसुम रहने लगी थीं। गुरुवार देर रात उन्होंने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने देखा तो वह फंदे पर लटकी मिलीं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

चार साल पहले हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि रामनारायण और सुनीता केवट की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। दोनों की मौत से गांव में शोक की लहर है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गांव में पसरा मातम

लगातार दो दिनों में पति-पत्नी की मौत के बाद पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। स्थानीय लोग इस घटना को बेहद दुखद बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!