Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई : ट्रेनों में महिला यात्रियों को निशाना...

बिलासपुर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई : ट्रेनों में महिला यात्रियों को निशाना बनाने वाला अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार

0
2

बिलासपुर। बिलासपुर जीआरपी ने ट्रेनों में महिला यात्रियों के हैंडबैग से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी झारखंड के जामताड़ा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बिलासपुर से रायगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेनों में महिला यात्रियों को निशाना बनाता था। आरोपी भीड़ और यात्रा के दौरान महिलाओं के हैंडबैग से नगदी और जेवरात चोरी कर फरार हो जाते थे।

कार्रवाई के दौरान जीआरपी ने आरोपियों के कब्जे से 17 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने के जेवर और नगदी बरामद की है। वहीं मामले में 6 लाख 22 हजार रुपये का चोरी गया माल भी बरामद किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लगातार मिल रही शिकायतों के बाद टीम गठित कर निगरानी बढ़ाई गई थी। जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचा गया।

जीआरपी अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने किन-किन ट्रेनों और यात्रियों को अपना शिकार बनाया था। साथ ही अन्य राज्यों में भी इनके नेटवर्क की जांच की जा रही है।