Home छत्तीसगढ़ फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालक से लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार

फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालक से लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार

0
35

बिलासपुर में फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालक से लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर चालक को झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी दी और ट्रक से 9 बोरी तंबाखू के साथ 8 हजार रुपए वसूल लिए।

मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने रास्ते में ट्रक चालक को रोककर खुद को पुलिस बताया और कार्रवाई का डर दिखाकर उससे पैसे व सामान लूट लिया।

घटना की शिकायत मिलने के बाद सकरी पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार और ब्रेजा वाहन भी जब्त कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

error: Content is protected !!