Home छत्तीसगढ़ बंद पड़ी केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, कई लोग झुलसे, इलाके में...

बंद पड़ी केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, कई लोग झुलसे, इलाके में मचा हड़कंप

0
6

नगर के बलिराम वार्ड स्थित वर्षों से बंद पड़ी एक पुरानी केमिकल फैक्ट्री परिसर में आग लगने की घटना सामने आई है। फैक्ट्री के अंदर पड़े वेस्टेज मटेरियल में अचानक आग भड़कने से कई लोग उसकी चपेट में आकर झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह फैक्ट्री करीब 50 वर्ष पहले साल वृक्ष की छाल और अन्य वन उत्पादों से केमिकल बनाने का काम करती थी, लेकिन लंबे समय से बंद पड़ी हुई है। फैक्ट्री परिसर में बड़ी मात्रा में रासायनिक अवशेष और ज्वलनशील कचरा जमा था।

बताया जा रहा है कि परिसर के अंदर कचरे के नीचे आग सुलग रही थी, जो बाहर से दिखाई नहीं दे रही थी। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और अचानक तेज गर्मी एवं आग की चपेट में आकर झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि बंद फैक्ट्री परिसर में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। लोगों का कहना है कि वर्षों से पड़े खतरनाक रासायनिक कचरे के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से पुराने औद्योगिक क्षेत्रों की जांच कर ऐसे खतरनाक वेस्टेज मटेरियल को हटाने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं Sanjay Pandey ने आग बुझाने के प्रयासों का जायजा लिया। महापौर ने कहा कि फैक्ट्री मालिक को तत्काल सूचना देकर परिसर का गेट बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।