
एसईसीएल कुसमुंडा में सेवारत डंपर ऑपरेटर के पुत्र निखिल का अब तक पता नहीं चला है उसे खोजने के लिए गोताखोर निरंतर प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनकी सफलता में मौसम भी बाधक बन रहा है. निखिल के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है इसी बीच दोस्तों द्वारा पानी में तैरते निखिल का वीडियो देखकर परिजन और दुखी हो रहे हैं। वह ईश्वर से कामना कर रहे हैं कि निखिल सही सलामत उनके सामने पहुंच जाए
मंगलवार के दोपहर से लापता निखिल अपने दोस्तों के साथ अहिरन नदी में नहाने गया था गहरे पानी में दोस्तों के साथ छलांग लगाने वाले निखिल के अदृश्य हो जाने के बाद उसके दोस्तों ने इसकी सूचना निखिल के परिजनों को दे दी थी। मंगलवार की शाम से ही निखिल की तलाश जारी है लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा है। बुधवार के अपरान्ह अचानक मौसम में आई तब्दीली के कारण रेस्क्यू में बाधा आ गई है
इसी बीच अहिरन नदी में निखिल के साथ नहाने गए उसके दोस्तों द्वारा निखिल का बनाया गया वीडियो उसके परिजनों को मिल गया जिसे देखकर पूरा परिवार विलख पड़ता है।


