Home छत्तीसगढ़ अंबिकापुर ब्रेकिंग: टुन-टुन दाबेली सेंटर के संचालक अमन ओझा की हत्या, झारखंड...

अंबिकापुर ब्रेकिंग: टुन-टुन दाबेली सेंटर के संचालक अमन ओझा की हत्या, झारखंड के रंका में मिला शव

0
5

अंबिकापुर। शहर के प्रसिद्ध टुन-टुन दाबेली सेंटर के संचालक अमन ओझा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अमन ओझा का शव झारखंड के रंका इलाके से बरामद किया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अमन ओझा पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी को लेकर चर्चा में थे। उन्होंने एक मुस्लिम युवक पर अपनी पत्नी को भगाने का आरोप लगाया था, जिसके चलते वह काफी मानसिक तनाव में थे।

बताया जा रहा है कि अमन ओझा ने अपनी हत्या की आशंका पहले ही जताई थी और उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं। इस संबंध में उन्होंने अंबिकापुर कोतवाली पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।