Home छत्तीसगढ़ अंबिकापुर ब्रेकिंग: तमिलनाडु में TVK सरकार, विजय बने मुख्यमंत्री… DMK से कांग्रेस...

अंबिकापुर ब्रेकिंग: तमिलनाडु में TVK सरकार, विजय बने मुख्यमंत्री… DMK से कांग्रेस ने क्यों तोड़ा साथ?

0
33

अंबिकापुर। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। C. Joseph Vijay (टीवीके प्रमुख) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। टीवीके (Tamilaga Vetri Kazhagam) ने कांग्रेस और अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई है, साथ ही मंत्रिमंडल का भी विस्तार कर दिया गया है।

इस राजनीतिक घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर कांग्रेस ने लंबे समय से सहयोगी रही Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) से गठबंधन क्यों तोड़ा और टीवीके के साथ हाथ क्यों मिलाया?

इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री T. S. Singh Deo का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में परिस्थितियों के अनुसार फैसले लिए जाते हैं और तमिलनाडु में कांग्रेस ने अपने हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।