रायगढ़ जिले में पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 39/2026 के तहत धारा 74 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 39/2026 के तहत धारा 74 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
यह था पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय 23 वर्षीय युवती ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी बहन के साथ रायगढ़ मुख्य बाजार स्थित एक कपड़ा दुकान में कार्य करती है। 2 मई के शाम करीब 06.30 बजे दोनों बहनें ग्रैंड मॉल के ग्राउंड फ्लोर स्थित वॉशरूम गई थीं। वॉशरूम से बाहर निकलने के दौरान वहां पहले से मौजूद परिचित ऑटो चालक विनोद कुमार शर्मा छेड़छाड़ करने लगा। दोनों बहनों द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी अभद्रता और गाली-गलौज करते हुए वहां से फरार हो गया।
पूछताछ में कबूला जुर्म
पूछताछ के दौरान आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ करना स्वीकार किया। पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी विनोद कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह दिया सख्त संदेश
इस मामले को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए रायगढ़ में कोई जगह नहीं, ऐसे आरोपियों पर तत्काल और कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी




