Home Astrology शिवरीनारायण में शिक्षक पर नाबालिग से अनाचार का मामला, रिस्तेदारी का फायदा...

शिवरीनारायण में शिक्षक पर नाबालिग से अनाचार का मामला, रिस्तेदारी का फायदा उठा कर दिया घटना को अंजाम

0
4

 

 

 

भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट

 

 

 

 

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में एक शिक्षक पर नाबालिग बालिका से अनाचार का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने रिश्तेदारी का फायदा उठाते हुए बालिका को नाना के घर से लाते समय उसके पिता को शराब लेने के बहाने भेज दिया और अकेले पाकर वारदात को अंजाम दिया।बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी ने बालिका को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डरी-सहमी रही। बाद में पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक सतीश खूंटे के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी छेड़छाड़ और दुष्कर्म के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।