Home Astrology बांधाखार पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, लगी भीषण आग उत्पादन ठप , प्लांट की...

बांधाखार पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, लगी भीषण आग उत्पादन ठप , प्लांट की 300 मेगावाट यूनिट के पावर ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाके के साथ भीषण आग, देखिए वीडियो

0
6

 

 

बांधाखार पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट,

 

लगी भीषण आग उत्पादन ठप

 

प्लांट की 300 मेगावाट यूनिट के पावर ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाके के साथ भीषण आग लग गई।Screenshot 2026 05 01 12 45 29 53 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

 

हादसे के बाद प्लांट में बिजली उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है।

 

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

 

धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं।

 

प्लांट में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना प्रबंधन और फायर ब्रिगेड को दी।

 

सूचना मिलते ही समूह के चाकाबूड़ा स्थित एसीबी प्लांट से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

 

दमकल कर्मियों ने काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया।

 

आग बुझाने में करीब दो घंटे से अधिक का समय लगा। तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

 

हादसे के कारण प्लांट की 300 मेगावाट यूनिट से बिजली उत्पादन पूरी तरह बंद हो गया है। प्रारंभिक तौर पर लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।