कोरबा ब्रेक
डीएसपीएम के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार चार अधिकारियों के साथ वीआईपी रेस्टहाउस में शराब पीते नजर आए मंत्री ने कार्रवाई के दिए निर्देश
सरकारी रेस्टहाउस अब विभागीय अधिकारियों के लिए नशे का अड्डा बनते जा रहे हैं।


बी-टाइप वीआईपी रेस्टहाउस के एक कमरे में शराब खाली बोतल और चखना पानी नजर आए
वही रेस्ट हाउस के किचन के फ्रीजर में बियर के बोतल रखे हुए थे
पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक कोरबा प्रवास पर थे। उनसे मिलने उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी रेस्टहाउस पहुंचे थे।
इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंत्री को सूचना दी कि वीआईपी कमरे में कुछ अधिकारी शराब की महफिल जमा रखे थे
जानकारी मिलते ही मंत्री ने मौके की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उत्पादन कंपनी के एमडी एस के कटियार को फोन कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कमरे में सिगरेट का धुआँ भर गया था और अधिकारी नियम-कायदों को दरकिनार कर नशे में थे।




