गरीबों का 79 लाख खा गया कियोस्क संचालक गिरफ्तार
अपने, पिता, माता, पत्नी और पुत्र के आधार नंबरों से सीड किया
,राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) एवं एन्टी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की संयुक्त कार्यवाही कर साथ लेकर गई।
किस्योक संचालक गौरव शुक्ला बैंक ऑफ इंडिया, शाखा कोरबा में कियोस्क संचालक के रूप में कार्यरत था। उसने बैंक कर्मचारियों की स्टाफ आई.डी. का दुरुपयोग कर उन हितग्राहियों के खाते सक्रिय कराए जो 2010-11 में आई
राशि के समय से बंद पड़े थे।
इसके बाद उसने हितग्राहियों के आधार कार्ड को अपने, पिता, माता, पत्नी और पुत्र के आधार नंबरों से सीड किया। आधार एनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AEPS) के जरिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कर वह सीधे उन खातों से राशि अपने खातों में स्थानांतरित करता रहा।
आरोपी ने 2017 में फाइनेंसल सॉफ्टवेयर सिस्टम की खामियों का फायदा उठाया। उस समय सिस्टम में आधार लिंकिंग सत्यापन अनिवार्य नहीं था और ऑटो लॉगआउट का फीचर भी नहीं था। बैंकिंग करेस्पॉन्डेंट के रूप में लंबे अनुभव का सहारा लेकर उसने कर्मियों की अनुपस्थिति का हवाला देते हुए बंद डोर्मेंट खातों को एक्टिव किया।
आरोपी के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420, 421, 409, 120(इ) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(सी) और 13(1)(ए) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।





