Home Astrology कांग्रेस का आरोप झूठा, प्लांट हादसे के पहले की फोटो को वायरल...

कांग्रेस का आरोप झूठा, प्लांट हादसे के पहले की फोटो को वायरल कर श्रम मंत्री की छवि धूमिल करने के प्रयासों की खुली पोल , एक दिन पूर्व कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज राठौर ने बयान जारी कर लगाया था आरोप  ,साहित्यकार समिति ने अब जारी किया पत्र 

0
50

 

 

कोरबा। दो दिन पूर्व मंगलावार को श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन घंटाघर में साहित्यकार भवन के विस्तार के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे, कांग्रेस ने इस कार्यक्रम की एक तस्वीर के सम्बन्ध में झूठा बयान जारी कर मंत्री की छवि धूमिल करने का झूठा प्रयास किया।

साहित्यकार समिति के सचिव ने बताया कि सक्ति प्लांट में हादसा 2: 45 बजे से लेकर 3: 00 बजे के बीच हुई थी, ओर श्रम मंत्री पंडित मुकुटधर पांडे साहित्यकार भवन में करीब 2: 15 बजे पहुंचे थे। इस दौरान साहित्यकार भवन का फीता काटकर उन्होंने लोकार्पण किया। इस अवसर पर शहर के सभी साहित्यकारों ने श्रम मंत्री से उनके जन्मदिन मनाने हेतु आग्रह किया था।. इस पर भी समिति की महिला साहित्यकारों ने ही केक काटा, मंत्री श्री देवांगन में अपनी सरलता स्वभाव के साथ सभी सदस्यों को अपने हाथों से केक खिलाया था। करीब 2: 45 बजे मंत्री श्री देवांगन सियान सदन के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

error: Content is protected !!