
कोरबा. भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई, भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) में ऊर्जावान और कर्मठ युवाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा के अनुमोदन तथा भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा से सागर टेवानी को भाजयुमो कोरबा नगर मंडल का ‘मंडल अध्यक्ष’ नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
नेतृत्व में नया उत्साह
सागर टेवानी लंबे समय से संगठन के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उनकी कार्यकुशलता, मिलनसार स्वभाव, सामर्पित कार्यशैली व युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए संगठन ने उन पर यह भरोसा जताया है। उनके नेतृत्व में भाजयुमो कोरबा मंडल के युवाओं को एक नई दिशा तथा संगठन को नया आयाम मिलने की उम्मीद है।
नियुक्ति पर हर्षइस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सागर टेवानी एक ऊर्जावान युवा नेता हैं। उनके मंडल अध्यक्ष बनने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और सरकारी जनहितकारी योजनाओं को युवाओं तक पहुँचाने में गति आएगी।
दायित्व निर्वहन का संकल्प
नियुक्ति पश्चात सागर टेवानी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उनका मुख्य लक्ष्य युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना होगा




