Home Uncategorized प्रधानमंत्री आवास की किस्त में रिश्वतखोरी! रोजगार सहायक पर 30 हजार वसूली...

प्रधानमंत्री आवास की किस्त में रिश्वतखोरी! रोजगार सहायक पर 30 हजार वसूली का आरोप, फिर मांगे 10 हजार, पैसे देते VIDEO वायरल. Video

0
10

Acn18. Com.भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा जांजगीर चाम्पा -चांपा जिले के पामगढ़ से प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत जेवरा में गरीब हितग्राही से आवास की किस्त जारी कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है।

आरोप है कि पंचायत के रोजगार सहायक राजेश खुटे ने हितग्राही से पहले ही 30 हजार रुपये ले लिए थे। वहीं, जब तीसरी किस्त जारी कराने की बारी आई, तो कथित तौर पर फिर से 10 हजार रुपये की मांग कर दी।

मामले में सबसे अहम बात यह है कि हितग्राही ने पैसे देते समय वीडियो भी बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

हितग्राही ने इसकी शिकायत कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में की है। शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच टीम गठित कर दी है।

अब जांच में आरोपों की सच्चाई सामने आने का इंतजार है। सवाल यह है कि गरीबों के मकान के लिए मिलने वाली सरकारी सहायता में कथित वसूली करने वालों पर प्रशासन कब और क्या कार्रवाई करता है?

error: Content is protected !!