Home Astrology आधी रात अपराधियों की तलाश में निकल रहे पुलिस के ब्लैक पैंथर

आधी रात अपराधियों की तलाश में निकल रहे पुलिस के ब्लैक पैंथर

0
36

आधी रात अपराधियों की तलाश में निकल रहे पुलिस के ब्लैक पैंथरScreenshot 20260103 143140 Gallery

राजनांदगांव शहर की सड़कों पर आधी रात के बाद पुलिस के ब्लैक पैंथर की नजर रहती है, जो संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग करते हैं। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के द्वारा ठंड के दिनों में रात्रि कालीन समय में घटित होने वाले संपत्ति संबंधित अपराध के नियंत्रण के लिए यह नवीन पहल की गई है। कड़ाके की ठंड के बीच भी लगभग पूरी रात ब्लैक पैंथर के पुलिस जवान सक्रिय होकर कार्य कर रहे हैं, जो रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक जगहों के अलावा सुनसान क्षेत्र में भी पहुंच कर आधी रात बेवजह भ्रमण करने वालों को भी समझाइए दे रहे हैं। वही संदिग्ध व्यक्ति के दिखाने पर तलाशी ले रहे हैं।

ब्लैक पैंथर स्क्वायड के चार बुलेट वाहन पर लाल नीली बत्ती और सायरन लगा हुआ है, जो आधी रात लोगों को सुरक्षा का अनुभव करा रहे हैं। ब्लैक पैंथर के जवान एक क्विक एक्शन टीम के तौर पर भी तैनात है। जो सूचना मिलने पर त्वरित मौके पर भी पहुंचेंगे। पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग से अलग बनाए गए इस दल से चोरियों के मामलों में भी कमी आएगी। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि रात्रि में होने वाले संपत्ति संबंधित अपराधों को रोकने के उद्देश्य से इस दल का गठन किया गया है। जो नियमित पेट्रोलिंग पार्टी के अतिरिक्त है । उन्होंने बताया कि ब्लैक पैंथर दस्ते में चार बाइक पर 8 जवान तैनात है, जो आधी रात संदिग्ध व्यक्ति, वाहन दिखने पर चेकिंग करते हैं । एसपी ने कहा कि इस दल के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है । जहां सभी जवान रोज गस्त से पहले अपनी लाइव लोकेशन डालते हैं।

ब्लैक पैंथर स्क्वाड को रात एक बजे शहर में रवाना किया जाता है, जो तड़के साढ़े 4 बजे तक बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से गस्त करते हैं । गस्त शुरू करते ही पुलिस जवानों के द्वारा विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में अपना लाइव लोकेशन डाला जाता है, जो सुबह 4:30 बजे तक चलता है। इस लाइव लोकेशन की मॉनिटरिंग खुद एसपी अंकित शर्मा करती है ।