रायपुर। हुकिंग के साथ-साथ पुराने मीटर के मामलों में बिजली चोरी की शिकायत आम हो गई थी और ऐसे में बिजली कंपनी को लाइन लॉस से जूझना पड़ रहा था। CSEB ने इसी व्यवस्था को सुधारने के लिए स्मार्ट मीटर पर अमल किया है, लेकिन अब इसके जरिए भी बिजली की चोरी शुरू हो गई है। नवा रायपुर में ऐसे तीन मामलों में सीएसईबी उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
बिजली वितरण कंपनी के नवा रायपुर इलाके के अफसर शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि सेजबाहर वितरण केन्द्र अंतर्गत मसाराम यादव, ग्राम मुजगहन के द्वारा मीटर को बायपास करते हुए चोरी की बिजली का अवैध तरीके से उपयोग करते पाया गया। इसी प्रकार हाउसिंग बोर्ड कालोनी में दुर्गा दम्मानी के परिसर में मुकेश साहु द्वारा स्मार्ट मीटर को बाईपास कर विद्युत का अनाधिकृत रूप करते पाया गया। उधर ग्राम समोवा में दुरपती बाई के परिसर में भी मीटर को बाईपास कर बिजली की चोरी की जा रही थी।
स्मार्ट मीटर से बिजली की चोरी करते पाए जाने पर तीनों स्थल का निरीक्षण पत्र (पंचनामा) तैयार कर, FIR दर्ज करने हेतु संबधित थाना को सूचित कर दिया गया है।
नवा रायपुर, अटल नगर संभाग अंतर्गत बकाया राशि की वसूली के लिए स्मार्ट मीटर का ऑनलाइन लाईन डिस्कनेक्शन की कार्यवाही प्रारम्भ की गई है, इसी के अंतर्गत 3 नग उपभोक्ताओं से 3.50 लाख व 66 नग उपभोक्ता से राशि 5. 45 लाख रूपये के बकाये के एवज में लाइन विच्छेदित किया गया। परिणाम स्वरूप मौके पर 10 उपभोक्ताओं द्वारा 1.40 लाख राशि का भुगतान किया गया। इसी अभियान के तहत कनेक्शन काटे जाने से बचने के लिए 26 नग उपभोक्ताओं द्वारा 2.54 लाख रूपये का भुगतान किया गया। शेष उपभोक्ताओं को परिसर की जांच की जा रही है।
बिजली वितरण कंपनी के नवा रायपुर इलाके के अफसर शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि इस क्षेत्र में वैवाहिक समारोह में कुछ लोगों ने बिना धनराशि खर्च किए बिजली का उपयोग करने के लिए कवायद की। जानकारी मिली कि स्मार्ट मीटर में बाईपास कर लोगों ने बिजली की चोरी का रास्ता निकाल लिया था। अटल नगर (से/से) समाजा अंतर्गत स्मार्ट मीटर का आल लाईन डिस्कएका विच्छेत की कार्यवाही 1/20 की गई है, इसी अंतर्गत दिनांक 15/12/25 व 22/12/3 को क्रमशः ३। नग उपभोक्ता शाश 3.50 व 66 नग उपभोक्ता शादी 5-45 का लाईत विच्छेदित किया गया । परिणाम स्वरूप 15/12/25 के उपधोक्ताओं द्वारा उपभोक्ताओं के विरुद्ध 10 नग 1.40 लाख राशि का भुगतान किया गया बव्या दिनांक 22/12/25 के उपभोक्ताओं के विरुद्ध 26 नग उपभोक्ताओं द्वारा 2.54 शशि का भुगतान किया गया। शेष उपयोक्ताओं को परिसर की जांच कि जा रही है, इसी तारतमन में सेजबाहर वितरण केन्द्र अंतर्गत श्री मसाराम यादव गग्रम भुजगस्त के द्वारा मीटर को बायपास करते हुए चोरी विद्युत का अनाधिकृत उपयोग करते पाए गए, ग्राम इसी प्रकार हाउसिंग हाउसिंग बोर्ड कालोनी में दुर्गा दम्मानी के द्वारा माना भी स्मार्ट मीटर के परिसर में क्षी मुकेश साहु द्वारा स्मार्ट मीटर को बाईपास कर विद्युत का अनाधिकृत रूप करते पाया गया। इसी क्र. ग्राम समोवा में श्रीमति दुरपती बाई के परिसर मैं स्मटि मीटर को बाईपास कर विद्युत का क्र. में Scanned with OKEN Scannerअनाधिकृत रूप होते पाया गया।तीनों स्थल का स्थल निरीक्षण पत्र (पंचनामा) तैयार कर, प्रथम सूचना प्रतिवेदन दर्ज करने हेतु संबधित थाना का सूचना प्रदान अटल नगर अंतर्गत स्मार्ट मीटर की आल लाईन डिस्कनेक्शन की गई।
10 उपधोक्ताओं द्वारा 1.40 लाख राशि का भुगतान किया गया। वही 26 उपभोक्ताओं द्वारा 2.54 शशि का भुगतान किया गया। शेष उपयोक्ताओं को परिसर की जांच कि जा रही है। संबंधित प्रकरण में विद्युत अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज करने के साथ पुलिस को अवगत कराया गया।



