Home KORBA स्वच्छ भारत का इरादा कर लिया हमने.घर से कचरा निकालने का संदेश...

स्वच्छ भारत का इरादा कर लिया हमने.घर से कचरा निकालने का संदेश देने पहुंचती है सुबह गाड़ियां

0
41

vlcsnap 2025 12 20 17h51m28s090

कोरबा . नगर निगम कोरबा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चल रहा है। महिलाओं का समूह डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने के साथ शहर को साफ सुथरा बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। सुबह होते ही कचरा उठाने वाली गाड़ियां सरकारी शिक्षक और गीतकार श्याम बैरागी के प्रेरणा गीतों विभिन्न गीतों के साथ यहां उपस्थिति दर्ज कर रही है। जहां पर भी यह गाड़ियां पहुंचती है लोग या तो खुद होकर कचरा लेकर पहुंचते हैं या फिर सेल आम सेंटर से जुड़ी महिलाएं इस काम को करती है। अमरैयापारा निवासी सन्नी राजपूत ने कहा की नगर निगम के प्रयासों से कोरबा में स्वच्छता पर काम चल रहा है। आगे और भी अच्छी तस्वीर बन सकती है।

सामाजिक कार्यकर्ता अम्बरीष प्रधान ने स्वच्छता को सभी के लिए जरूरी बताया। उनका कहना है कि लोग जब तक जागरूक नहीं होंगे तब तक बहुत सी खराबी है दूर नहीं हो सकती। उन्होंने उदाहरण के साथ अपनी बात को स्पष्ट किया। यहां याद रखना होगा कि कोरबा को स्वच्छता के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर आठवें साफ सुथरा शहर होने का गौरव मिला है। इस स्थिति को यथावत रखने या फिर रैंकिंग को और ऊपर लाने के लिए केवल सरकारी प्रयासों पर निर्भरता रखना काफी नहीं है बल्कि इसके लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी दिखानी होगी। लोगों को याद रखना होगा कि इंदौर जैसे शहर में जिसने पिछले कई वर्षों से भारत के एक नंबर स्वच्छ शहर की पहचान बनाई हुई है वहां पर यह स्थिति तभी संभव हुई जब नागरिकों ने खुद होकर स्वच्छता को अपना कर्तव्य समझा।