Home crime आबकारी विभाग की टीम पर हुआ हमला, मुखबीर और चालक की हुई जमकर...

आबकारी विभाग की टीम पर हुआ हमला, मुखबीर और चालक की हुई जमकर पिटाई, अधिकारी को बनाया गया ढाई घंटे तक बंधक,देखिए वीडियो….

0
94

कोरबा उरगा थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम कार्रवाई करने के लिए पहुंची इस दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि टीम प्रभारी नारायण सिंह कंवर को ग्रामीण बंधक बना लिये इसके बाद मुखबीर पताड़ी निवासी प्रमोद देवांगन की जमकर पिटाई कर दी गई वही स्कॉर्पियो वाहन के चालक की भी ग्रामीण ने जमकर पिटाई की। बाकी स्टाफ किसी तरह वहा से भागने में सफल हुआ ।इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई.

बताया जा रहा है कि ग्रामीण मुखबिर प्रमोद देवांगन के खिलाफ काफी आक्रोशित थे उनका आरोप है कि प्रमोद मुखबिरी कर कार्यवाही करवाता है वही लोगों से अवैध वसूली भी करता है इससे ग्रामीण आक्रोशित थे

बता जा रहा है की मारपीट की घटना में आबकारी विभाग के वाहन में भी तोड़फोड़ की गई है।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है । पुलिस मौके पर पहुंच आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

इस मामले में आबकारी अधिकारी आशा सिंह ने बताया कि उन्हें फोन पर जानकारी मिली । अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह तत्काल इसकी शिकायत पुलिस से करें।