पुलिस का जुआ अड्डे पर छापा.28 जुआड़ियों से ढाई लाख जप्त. करतला थाना प्रभारी निलंबित

0
51

कोरबा. कोरबा जिले के करतला क्षेत्र में एक जुआ अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा .28 जुआरियों से ढाई लाख रुपये नगद 23 बाइक एक कार और 35 मोबाइल जप्त किए गए। जुआ के मामले में प्रभावी कार्रवाई न करने के आरोप में करतला थाना प्रभारी कृष्ण कुमार चंद्रा को निलंबित कर दिया गया है

कोरबा का जंगल से घिरा करतला क्षेत्र जुआरियों का पसंदीदा इलाका रहा है। यहां अक्सर जुआ अड्डा चलने की बात कही जाती रही है। पुलिस ने छापा मार कर एक जुआ अड्डे से ढाई दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार कर उनसे बड़ी राशि जप्त इसे प्रमाणित भी कर दिया। कोरबा पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में करतला थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार चंद्रा को दोषी मानते हुए लाइन अटैच कर दिया है।

IMG 20251220 120931 1
Oplus_16908288