कोरबा . छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में संविधान दिवस अपने मूल्यों के साथ मनाया गया ।कुछ इलाकों में संक्षिप्त कार्यक्रम किए गए। मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा ने रैली निकालकर लोगों को संदेश देने का प्रयास किया।
26 नवंबर को कोरबा नगर में निकाली गई रैली में विभिन्न क्षेत्र के लोग शामिल हुए। वे अपने हाथों में कई प्रकार के पोस्टर रखे हुए थे और इनमें विषय वस्तु लिखी थी कि लोग इस रैली के माध्यम से कहना क्या चाहते हैं। रैली में शामिल होने आए लोगों ने कहा कि लोगों को संविधान के द्वारा दिए गए अधिकार के प्रति जागरूक करना है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड से प्रभावित महिला ने कहा कि उनके कई मुद्दे लंबे समय से लंबित है, इनका समाधान भी होना चाहिए।
कोरबा में निकाली गई रैली के जरिए लोगों ने अलग-अलग इलाके की समस्या और दूसरे मुद्दों की तरफ आय लोगों का ध्यान खींचने का प्रयास किया है। इससे क्या कुछ हासिल हो सकेगा, यह बाद में पता चलेगा।




